अपने परिवार का सम्मान कीजिये
हर साल, मई महीने के 15 तारीख को अन्तराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में USA और अन्य देशो में मनाया जाता हैं । इस दिवस को मनाने का अर्थ हैं, परिवार की अहमियत का सम्मान करना। परिवार सबसे पुराना अनुष्ठान हैं, पहला सामाजिक घर हैं, जहाँ एक बच्चे को संरक्षण, प्यार और शिक्षा मिलती है।
अगर परिवार की जड़ मजबूत हैं, तो परिवार हर तरह के संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों से लड़ सकता हैं। आज का ये दिन, अपने अपरिवर के सदस्यों को, उनके भावनाओ को, उनके प्यार को समझने का दिन हैं।
परिवार की अहमियत वही जानता हैं, जो परिवार के साथ रहता हैं। एक परिवार से जो हमें मिलता हैं, वो कही और नहीं मिल सकता। परिवार, जहाँ सभी सदस्य प्रेम के धागे से एक दुसरे से जुड़े होते हैं, एक को खीचों तो दूसरा भी खीचा चला आता हैं। परिवार इस दुनिया का सबसे पुराना सामाजिक अनुष्ठान हैं। परिवार हमे मुश्किल घड़ी में शक्ति प्रदान करता हैं।
जीवन की असली ख़ुशी परिवार के साथ रहने में हैं
हम जिस घर परिवार में जन्म लेते हैं वो हमारा पहला स्कूल होता हैं, जहाँ हमारे माँ बाप, दादा दादी हमे अपने संस्कार देते हैं, बाहर की दुनिया में कैसे जीना हैं ये हम परिवार से सीखते हैं। परिवार का हर सदस्य मिलकर हमें पालता हैं, बड़ा करता हैं, हमारे सुख दुःख में हमारा साथ देता है। हम जब परिवार के संग रहते हैं, तो कैसी भी समस्या से लड़ने की ताक़त रखते हैं। परिवार एक ऐसा पेड़ हैं, जहाँ हमे सुख की छाव और प्यार का मीठा फल मिलता हैं।
परिवार के हर सदस्य की अपनी अपनी विशेषता होती है
परिवार में गुरु समान पिता हमे उचित सलाह देकर हमारा मार्गदर्शन करते हैं। माँ, हमारी जननी हैं, जो अपना दूध पिलाती हैं, ममता की छाँव में हमे पालती हैं। भाई, जो हमारा सबसे पहला दोस्त होता हैं, हमें सुख दुःख बांटना सिखाता हैं। बहन, जो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी रक्षा की कामना करती हैं।
बहन, हमारी शुभचिंतक होती हैं। पत्नी, जो जीवन के पथ पर साथ जीने मरने की कसम खाती हैं। हमसफ़र बनकर वो सुख दुःख की भागीदार बनती हैं। बच्चा, जो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाता हैं, उसकी किलकारियों से ही तो घर घर बनता हैं। क्या इतना सबकुछ परिवार से बाहर मिल सकता हैं?
परिवार हमें प्यार और प्रोत्साहन देता हैं
प्यार हमारी सबसे बड़ी ज़रूरत हैं, प्यार के न मिलने से इंसान का सही विकास नहीं होता। परिवार, अपना प्यार देकर हमें महत्वपूर्ण बनता हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी परिवार से ही मिलता हैं।
हमारी सुरक्षा और ज़िम्मेदारी परिवार की होती हैं
परिवार हमें हर कदम पर मुश्किलों से निपटने के लिए सुरक्षा प्रदान करती हैं। हमें किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसकी ज़िम्मेदारी परिवार की होती हैं।
परिवार हमें एकता का महत्व सिखाती हैं
अगर हम अकेले हो तो हमें कोई भी हरा सकता हैं, पर जब पूरा परिवार हमारे साथ हो तो हम किसी से भी जीत सकते हैं।
बच्चे की पालना करने में परिवार की ज़रूरत
जिस घर में बच्चे को सँभालने के लिए पूरा परिवार होता हैं, वहां एक माँ को परेशानी नहीं होती। बड़े बुज़ुर्ग अपने तजुर्बे से बच्चों की सही पालना करने में साथ देते हैं।
परिवार इस दुनिया की सबसे बड़ी सम्पति हैं, परिवार से बढ़कर इस दुनिया में और कुछ भी नहीं हैं। परिवार उस पेड़ की डाली की तरह हैं, जो भले ही अलग अलग दिशा में फैले हो, पर सब जुड़े होते हैं एक ही जड़ से। जड़ अगर मजबूत हैं तो पेड़ कभी नहीं गिर सकता। तभी तो, जो ख़ुशी परिवार के साथ मिलती हैं, वो कहीं और नहीं मिल सकती ।
Yes we should respect our family…always more than anything.